Tuesday, 15 September 2026 | 5:55 AM
भारत

मैनपुरी : पहले दिन बच्चों को विद्यालय लेकर पहुंचे अभिभावक

जनपद मैनपुरी के विकासखण्ड सुल्तानगंज की ग्राम सभा रजवाना में स्थित प्राथमिक विद्यालय रजवाना पर छात्रों के प्रथम दिवस आगमन पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यालय को सजाकर तथा अभिभावकों का स्वागत कर विद्यालय में प्रवेश कराया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजवीर सिंह ने सभी को कोरोना संक्रमण से बचा
Share:
मैनपुरी : पहले दिन बच्चों को विद्यालय लेकर पहुंचे अभिभावक
Read in your preferred language.

जनपद मैनपुरी के विकासखण्ड सुल्तानगंज की ग्राम सभा रजवाना में स्थित प्राथमिक विद्यालय रजवाना पर छात्रों के प्रथम दिवस आगमन पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यालय को सजाकर तथा अभिभावकों का स्वागत कर विद्यालय में प्रवेश कराया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजवीर सिंह ने सभी को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग कर सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील करते हुए छात्रों व अभिभावकों को मास्क वितरित किए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इशरत अली ने सभी छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि हमें यदि विद्यायल को खुला रखना है तो नियमों का पालन करना सीखना होगा ताकि विद्यालयों में कक्षाएं विधिवत संचालित होती रहें।इस अवसर पर अध्यक्ष रामसेवक सदस्य हर प्रसाद,अर्जुन सिंह,विमलेश कुमार,दिनेश कुमार,राम गोपाल,विनोद कुमार,रामरतन, शुशीला देवी,गुड्डी देवी,सुधा देवी,फूल बनो ,गीता देवी व सहायक अध्यापक अरुण प्रताप सिंह व निर्मला राजपूत उपस्थित रहीं।

सवांददाता: नंदकिशोर मौर्य