Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी:- बीच -बचाव में हुई मारपीट ,मुकदमा दर्ज ।

मैनपुरी:- थाना भोगांव के ग्राम सिवाई निवासी मंन्सा देवी पत्नी कुलफ सिंह  ने थाना  भोगांव में प्रार्थनापत्र दिया है कि दिनांक 02.03.2023 को समय लगभग 7 बजे शाम को वह अपने घर पर थी । तभी सुभाष पुत्र तेजराम नि० सिवाई ने शराब के नशे मे पुष्पेन्द्र पुत्र रमेश नि० सिवाई के साथ गाली गलौज करते हुए आपस में झग
Share:
मैनपुरी:- बीच -बचाव में हुई मारपीट ,मुकदमा दर्ज ।
Read in your preferred language.

मैनपुरी:- थाना भोगांव के ग्राम सिवाई निवासी मंन्सा देवी पत्नी कुलफ सिंह  ने थाना  भोगांव में प्रार्थनापत्र दिया है कि दिनांक 02.03.2023 को समय लगभग 7 बजे शाम को वह अपने घर पर थी । तभी सुभाष पुत्र तेजराम नि० सिवाई ने शराब के नशे मे पुष्पेन्द्र पुत्र रमेश नि० सिवाई के साथ गाली गलौज करते हुए आपस में झगड़ा करने लगे। जिस पर मन्सा देवी  के पति कुलफ सिंह ने दोनो लोगो को झगडा करने से रोकते हुए हटा दिया। जिससे नाराज होते हुए सुभाष व मोहर सिंह पुत्रगण तेजराम व तेजराम पुत्र नामालूम व टिन्कू पुत्र ईश्वरदयाल नि० सिवाई ने प्रार्थिनी के दरवाजे पर आकर गाली गलौज की और ईटपत्थर फेंके । जव मंशा देवी  ने मना किया तो उक्त लोग मन्सा देवी व उसके पति के साथ मारपीट कर घायल कर दिया । मुहल्ले  के लोगो के आ जाने पर उक्त लोग मारपीट कर  धमकी देते हुए भाग गये । जिसकी सूचना मंसा देवी ने थाना प्रभारी भोगांव को दी । घायलो को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया ।पुलिस का कहना है जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी ।