Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी/फर्रुखाबाद : शाक्यमुनि बुद्धविहार राजघाट संकिसा पर महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण का हुआ समापन

आज तीन दिवसीय महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण का समापन शाक्यमुनि बुद्धविहार राजघाट संकिसा जिला फर्रुखाबाद पर हुआ . जिसमें 45-से 50 महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मरक्षा मोटिवेशन एवं ध्यान के बारे में सिखाया गया. यहां अलग-अलग कई जिले से छात्राएं एवं महिलाएं एकत्रित हुये . जिसमें ट्रेनर रेड ब्रिगेड लखनऊ से वन स
Share:
मैनपुरी/फर्रुखाबाद : शाक्यमुनि बुद्धविहार राजघाट संकिसा पर महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण का हुआ समापन
Read in your preferred language.

आज तीन दिवसीय महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण का समापन शाक्यमुनि बुद्धविहार राजघाट संकिसा जिला फर्रुखाबाद पर हुआ . जिसमें 45-से 50 महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मरक्षा मोटिवेशन एवं ध्यान के बारे में सिखाया गया. यहां अलग-अलग कई जिले से छात्राएं एवं महिलाएं एकत्रित हुये . जिसमें ट्रेनर रेड ब्रिगेड लखनऊ से वन स्टॉप सेंटर मैनपुरी एवं धम्मचारनी श्रद्धा वज्री जी मोदीनगर ,उषा विश्वकर्मा , कामिनी यादव , सविता सिंह , लक्ष्मी शाक्य एवं उनकी टीम उपस्थित रही.

यहां महिलाओं को अपनी रक्षा हेतु एवं अपने मन को मजबूत करने हेतु ध्यान के बारे में भी बताया गया. इस कार्यक्रम की मुख्य आयोजक मानुष्की फाउंडेशन एवं सावित्रीबाई फुले फेलो, सुजाता गौतमी ,हर्षिता कुशवाह हरदोई, एवं उनकी पूरी टीम रही. अंत में आज इस आयोजन का समापन आज भगवान गौतम बुद्ध की पूजा के बाद हुआ.