Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी:सात दिवसीय बुद्ध कथा में पहुँचीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, भगवान बुद्ध से लिया आशीर्वाद।

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 जनपद के ग्राम गुबरिया खड़नी और आम नगला में आयोजित सात दिवसीय बुद्ध कथा कार्यक्रम में रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने पहुंचकर भगवान बुद्ध के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बुद्ध कथा के आयोजन स्थल पर पहुंचते ही ग्रामी
Share:
मैनपुरी:सात दिवसीय बुद्ध कथा में पहुँचीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, भगवान बुद्ध से लिया आशीर्वाद।
Read in your preferred language.

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 जनपद के ग्राम गुबरिया खड़नी और आम नगला में आयोजित सात दिवसीय बुद्ध कथा कार्यक्रम में रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने पहुंचकर भगवान बुद्ध के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

बुद्ध कथा के आयोजन स्थल पर पहुंचते ही ग्रामीणों और आयोजकों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का ढोल-नगाड़ों और माल्यार्पण के साथ स्वागत किया। उन्होंने मंच पर उपस्थित होकर तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष धूप दीप जलाकर श्रद्धा पूर्वक नमन किया और जन कल्याण, सामाजिक समरसता और शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान प्रिया शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन और उपदेश आज के समय में अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने करुणा, दया, और अहिंसा के मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा दी। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे बुद्ध के विचारों को आत्मसात करें और अपने जीवन में अमल करें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिला मंडल, युवा कार्यकर्ता और बुद्ध अनुयायी उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा प्रिया शाक्य को सम्मान पत्र भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद भी किया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनपद के हर कोने तक विकास योजनाएं और जनकल्याणकारी कार्यक्रम पहुँचाए जाएंगे।