Tuesday, 15 September 2026 | 12:11 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी- नगर सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर , योगी सरकार यहां बनाएगी मॉल

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के कार्यालय को जिला पंचायत ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। पलभर में कार्यालय मलबे में तब्दील हो गया। मलबे को 7 दिन के अंदर हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के गढ़ कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर गरजा
Share:
मैनपुरी- नगर सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर , योगी सरकार यहां बनाएगी मॉल
Read in your preferred language.

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के कार्यालय को जिला पंचायत ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। पलभर में कार्यालय मलबे में तब्दील हो गया। मलबे को 7 दिन के अंदर हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के गढ़ कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर गरजा है। यहां बुलडोजर ने सपा कार्यालय को ढहा दिया। बताया जा रहा है कि बुलडोजर चलाने से पहले ही जिला पंचायत ने सपा जिलाध्यक्ष को नगर कार्यालय खाली करने के लिए नोटिस दिया था। कार्यालय खाली कराने के बाद उसपर बुलडोजर की कार्रवाई की है. पलभर में कार्यालय मलबे में तब्दील हो गया। मलबे को 7 दिन के अंदर हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। आवंटन रद्द के खिलाफ सपा पहुंची थी HC, HC से अभी तक नहीं मिली है कोई राहत।