Monday, 14 September 2026 | 11:55 PM
उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ मैनपुरी एसपी हटाये गए,11 आईपीएस अफसरों का तबादला

जनपद मैनपुरी से पुलिस अधीक्षक अजय कुमार राय को हटाया गया पुलिस अधीक्षक को पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबंध किया गया। कमलेश दीक्षित मैनपुरी के नये कप्तान होंगे। यूपी पुलिस विभाग में रविवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने छह जिलों के एसपी समेत 11 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। बुलंदशहर
Share:
ब्रेकिंग न्यूज़ मैनपुरी एसपी हटाये गए,11 आईपीएस अफसरों का तबादला
Read in your preferred language.

जनपद मैनपुरी से पुलिस अधीक्षक अजय कुमार राय को हटाया गया पुलिस अधीक्षक को पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबंध किया गया।

कमलेश दीक्षित मैनपुरी के नये कप्तान होंगे।

यूपी पुलिस विभाग में रविवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने छह जिलों के एसपी समेत 11 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। बुलंदशहर, रायबरेली, अंबेडकरनगर, देवरिया, हमीरपुर और मैनपुरी में नए कप्तान की तैनाती की गई। अनिल कुमार सिंह डीआईजी पीएसी बने और वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी रायबरेली के पुलिस अधीक्षक बनाए गए।

शिवम पटेल हमीरपुर के एसपी बने। संतोष कुमार सिंह को अप्पर पुलिस आयुक्त वाराणसी बनाया गया। श्लोक कुमार को बुलंदशहर एसपी बनाया गया। आलोक प्रियदर्शी एसपी रायबरेली बने। अजीत कुमार सिन्हा एसपी अंबेडकर नगर बनाए गए। तेज स्वरूप सिंह एसपी कानपुर आउटर और श्रीपति मिश्रा पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी बनाया गया। संकल्प शर्मा एसपी देवरिया बने। अशोक कुमार राय पुलिस अधीक्षक संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ और कमलेश दीक्षित पुलिस अधीक्षक मैनपुरी बनाए गए।

ब्यूरो रिपोर्ट- नितिश गौरव सिंह क्राइम ब्यूरो चीफ मैनपुरी