Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी: धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड से नकदी निकालने वाला गिरफ्तार

मैनपुरी: भोगांव में एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी कर लोगों को गुमराह करके कोड बदलकर खाते से रकम उड़ाने वाले एक शातिर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और उसके साथी की तलाश में जुटी है। कस्बे के मोहल्ला मोहम्मद शहीद निवासी विशाल राठौर 5 सितंबर को छोटा बाजार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपए नि
Share:
मैनपुरी: धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड से नकदी निकालने वाला गिरफ्तार
Read in your preferred language.

मैनपुरी: भोगांव में एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी कर लोगों को गुमराह करके कोड बदलकर खाते से रकम उड़ाने वाले एक शातिर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और उसके साथी की तलाश में जुटी है। कस्बे के मोहल्ला मोहम्मद शहीद निवासी विशाल राठौर 5 सितंबर को छोटा बाजार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपए निकालने गये थे। वहां पर पहले से मौजूद एक अज्ञात युवक में मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदलने के साथ पिन कोड की जानकारी प्राप्त कर ली। जिसके बाद उसने उस खाते से ₹11000 की नकदी निकाली । घटना के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश जारी रखी। बुधवार को पुलिस ने आरोपित आनंद गुप्ता निवासी बेवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया पकड़े गए आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है और बताया कि उसने भोगांव में अपने दोस्त शिवम शर्मा पुत्र गिरीश चंद शर्मा की मदद से इस काम को अंजाम दिया। पुलिस को शिवम शर्मा की फोटो और आधार कार्ड प्राप्त हुआ ।जिसमें शिवम शर्मा निवासी शास्त्री नगर पूर्वी दिल्ली बताया जा रहा है। इस्पेक्टर आरबी सिंह ने बताया कि दूसरे आरोपी शिवम को भी जल्द पकड़ा जाएगा ।

सवांददाता : अर्पित शर्मा मैनपुरी