Tuesday, 15 September 2026 | 7:30 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी: तीन साल बाद मंगलवार को शहर में नुमाइश का भव्य शुभारंभ हुआ

मैनपुरी: तीन साल बाद मंगलवार को शहर में नुमाइश का भव्य शुभारंभ हुआ। माता शीतला देवी के दरबार में गणेश, भगवती पूजन और हवन किया गया। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुभारंभ करते हुए कहा कि माता शीतला के आशीर्वाद से मैं पर्यटन मंत्री बना हूं। माता के धाम के साथ जिले से भी पौराणिक स्थ
Share:
Read in your preferred language.

मैनपुरी: तीन साल बाद मंगलवार को शहर में नुमाइश का भव्य शुभारंभ हुआ। माता शीतला देवी के दरबार में गणेश, भगवती पूजन और हवन किया गया। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुभारंभ करते हुए कहा कि माता शीतला के आशीर्वाद से मैं पर्यटन मंत्री बना हूं। माता के धाम के साथ जिले से भी पौराणिक स्थलों को भव्य बनाया जाएगा। परंपराओं को बढ़ाया जाएगा। संस्कृति और परंपराओं के पालन से ही देश को मजबूती मिलती है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रदर्शनी के मुख्य द्वार पर बैंडबाजों की धुनों के बीच फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए गए और गुब्बारे आसमान में छोड़े। मेला प्रांगण मे स्थित शहीद स्तंभों पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इसके बाद विकास पंडाल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल, सूचना निदेशालय द्वारा प्रदेश सरकार की नीतियों, उपलब्धियों, संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं एवं जनहित में लिये गये क्रांतिकारी निर्णयों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।

सवांददाता: पवन शाक्य