Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
भारत

लालू प्रसाद यादव के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव के निशाने पर है महाराष्ट्र पुलिस

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) मौत की जांच के मुद्दे पर बिहार और महाराष्ट्र सरकार की बीच जारी राजनीति में अब लालू प्रसाद यादव के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव भी कूद पड़े हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करने के लिए मुंबई पहुंचे पटना के आइपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क
Share:
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) मौत की जांच के मुद्दे पर बिहार और महाराष्ट्र सरकार की बीच जारी राजनीति में अब लालू प्रसाद यादव के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव भी कूद पड़े हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करने के लिए मुंबई पहुंचे पटना के आइपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वारंटाइन करने पर हरियाणा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने ट्वीट कर सवाल उठाए हैं। ट्वीट के जरिये उन्होंने मुंबई पुलिस को निशाने पर लिया है।

कैप्टन अजय सिंह यादव ने सोमवार को कहा है कि मुंबई पुलिस कमाल की है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करने गए बिहार के एसपी को जबरदस्ती क्वारंटाइन कर दिया। उन्होंने ट्वीट किया है- 'मुंबई पुलिस कमाल की है। सुशांत सिंह राजपूत ही मौत की जांच करने आए बिहार के एसपी तिवारी जी को जबरदस्ती quarantine कर दिया। आखिर माजरा क्या है उद्धव ठाकरे जी क्या राज है इसके पीछे।'उन्होंने सवाल उठाया कि इसमें आखिर माजरा क्या है। कैप्टन ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नाम यह ट्वीट किया है। कैप्टन अडय सिंह यादव द्वारा किए गए ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। कई फॉलोअर्स द्वारा सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पर्दा उठाने की मांग की गई है तो कुछ ने जांच के लिए कांग्रेस द्वारा महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पर दबाव बनाने के लिए भी कहा है। यह अलग बात है कि मुंबई पुलिस ने बिहार के आइपीएस को क्वारंटाइन करने पर कहा है कि यह मामला बीएमसी से जुड़ा है।

यहां बता देना जरूरी है कि पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के समधी हैं तथा सुशांत सिंह राजपूत बिहार के ही बेटे थे। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर कैप्टन अजय सिंह यादव भी मुंबई पुलिस के बहाने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

यहां पर बता दें कि बॉलीवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करने गए बिहार पुलिस के आइपीएस अधिकारी विनय तिवारी को मुंबई में क्वारंटीन किए जाने पर राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर बिहार और महाराष्ट्र सरकार आमने-सामने हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह ठीक नहीं है। वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर मुंबई पुलिस पर भरोसा जताते हुए कहा कि मुंबई पुलिस इस केस की जांच खुद कर सकती है। संजय राउत ने कहा, 'अगर मुंबई पुलिस पहले से ही केस की जांच कर रही है तो कोई दूसरा जो महाराष्ट्र सरकार और इस केस से जुड़ा नहीं है, उसे इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। मुंबई पुलिस खुद से इसकी जांच करने में समर्थ है।'