Tuesday, 15 September 2026 | 5:33 AM
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा किस वजह से खुद को मानती हैं लकी, आइये जानतें हैं

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने कम समय में ही लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी और लोग उन्हें प्यार से मिथुन दा भी कहते हैं। आपको बता दें कि अनुपमा (Anupama) में काव्या का रोल करने वाली अदाकारा मदाल
Share:
बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा किस वजह से खुद को मानती हैं लकी, आइये जानतें हैं
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने कम समय में ही लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी और लोग उन्हें प्यार से मिथुन दा भी कहते हैं। आपको बता दें कि अनुपमा (Anupama) में काव्या का रोल करने वाली अदाकारा मदालसा शर्मा (Madalsha Sharma) मिथुन दा की बहू हैं। कई मौकों पर मदालसा शर्मा ने यह बात कही है कि मिथुन चक्रवर्ती उनकी सबसे बड़ी इंस्पिरेशन हैं और उनके सपोर्ट के चलते ही वह अच्छे से काम कर पाती हैं। मिथुन दा के जन्मदिन पर आज बात करेंगे उनकी उन अच्छाइयों के बारे में जिसका जिक्र मदालसा शर्मा अक्सर किया करती हैं।
मदालसा शर्मा जानी-मानी एक्ट्रेस शीला शर्मा की बेटी हैं और आज अपने दम पर मदालसा शर्मा ने एक अलग पहचान बना ली है। मिथुन दा की बहू बनकर मदालसा खुद को काफी लकी मानती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान मदालसा शर्मा ने बताया था कि उनके ससुर मिथुन चक्रवर्ती काफी विनम्र स्वभाव के हैं और वह उनकी हर एक छोटी-छोटी चीज का भी ख्याल रखते हैं। इसके अलावा मदालसा शर्मा का यह भी कहना था कि मिथुन चक्रवर्ती काफी रियलिस्टिक पर्सन हैं और हर एक चीज को लेकर खुलकर बात करना पसंद करते हैं। मदालसा के मुताबिक मिथुन दा एक अच्छे शेफ भी हैं और अपने हाथों के जादू से हर किसी को अपना दीवाना बना लेते हैं।