Tuesday, 15 September 2026 | 2:23 AM
उत्तर प्रदेश

लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार ने समय से पहले पूरा किया वृद्धा पेंशन का लक्ष्य, अब 67.50 लाख बुजुर्ग होंगे लाभान्वित

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत गरीब बुजुर्गों को आर्थिक सहारा देने के अपने वादे को तय समय से पहले पूरा कर लिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में ही राज्य के 61 लाख पात्र बुजुर्गों को पेंश
Share:
लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार ने समय से पहले पूरा किया वृद्धा पेंशन का लक्ष्य, अब 67.50 लाख बुजुर्ग होंगे लाभान्वित
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत गरीब बुजुर्गों को आर्थिक सहारा देने के अपने वादे को तय समय से पहले पूरा कर लिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में ही राज्य के 61 लाख पात्र बुजुर्गों को पेंशन की राशि प्रदान कर दी गई है।

सरकार की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया कि अब पूरे वित्त वर्ष में 67.50 लाख पात्र बुजुर्गों तक पेंशन की राशि पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। यह कदम प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भी सरकार ने अपने लक्ष्य के अनुसार 56 लाख गरीब बुजुर्गों के खातों में 1,000 रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन भेजकर उनकी आर्थिक सहायता की थी।

समाज कल्याण विभाग के अनुसार, पेंशन वितरण प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है, जिससे पेंशन की राशि सीधे आधार से जुड़े बैंक खातों में ट्रांसफर हो रही है। इससे न केवल समय पर भुगतान सुनिश्चित हुआ है, बल्कि फर्जीवाड़े की संभावना भी समाप्त हो गई है। सरकार का मानना है कि इस योजना से लाखों बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनने और गरिमापूर्ण जीवन जीने में मदद मिलेगी।