Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
भारत

लखनऊ:प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 27वां अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित होगा

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसम्बर 2025 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 27वां अधिवेशन, शपथ ग्रहण एवं पत्रकार सम्मान समारोह आगामी तिथि को लखनऊ में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन एसकेडी ग्रुप कॉलेज के सभागार, अवध बस डिपो कामता के पीछे, हाईकोर्ट के निकट, गोमती नगर ल
Share:
लखनऊ:प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 27वां अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित होगा
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसम्बर 2025 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 27वां अधिवेशन, शपथ ग्रहण एवं पत्रकार सम्मान समारोह आगामी तिथि को लखनऊ में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन एसकेडी ग्रुप कॉलेज के सभागार, अवध बस डिपो कामता के पीछे, हाईकोर्ट के निकट, गोमती नगर लखनऊ में किया जाएगा।

इस गरिमामयी आयोजन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के माननीय सुनील कुमार त्रिपाठी जी, प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में मा० अवनीश अवस्थी जी (मुख्यमंत्री सलाहकार, उत्तर प्रदेश), मा० जयप्रकाश रावत जी (सांसद एवं पूर्व राज्यसभा सांसद), मा० पवन सिंह जी (सदस्य विधान परिषद, उत्तर प्रदेश), मा० एस.के.डी. सिंह जी (प्रबंधक, एसकेडी ग्रुप कॉलेज, लखनऊ), श्री अखिलेश निगम जी (पुलिस महानिरीक्षक, सीबीसीआईडी, उत्तर प्रदेश), श्री सुनील कुमार जी (जॉइंट कमिश्नर, आयकर विभाग, उत्तर प्रदेश) तथा श्री सुभाष चंद्र शाक्य जी (पुलिस महानिरीक्षक, कारागार विभाग, उत्तर प्रदेश) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, उत्तर प्रदेश भर से आने वाले पत्रकारों का पंजीकरण प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक पत्रकार सम्मेलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रसारित सांस्कृतिक टीम की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी।
सभागार में उपस्थित अतिथियों एवं पत्रकारों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था 11 बजे से 12 बजे तक रहेगी।

दोपहर 12 बजे से श्री राजेश अग्रवाल जी (राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रेस प्रवक्ता) द्वारा उत्तर प्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह प्रारंभ होगा, जबकि 12:30 बजे से श्री ए.पी. दीवान जी (राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रेस प्रवक्ता) द्वारा जिला अध्यक्षों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
1 बजे से एसोसिएशन के पदाधिकारी खुले मंच से समसामयिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया जाएगा।

1:45 बजे कार्यक्रम संयोजक द्वारा अतिथियों का सम्मान होगा। 2 बजे से मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों के संबोधन होंगे तथा 3 बजे से मुख्य अतिथि द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन के साथ भोजन व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

कार्यक्रम की सफलता हेतु आयोजन समिति एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
यह जानकारी अवधेश कटियार, प्रदेश मुख्य महासचिव, उत्तर प्रदेश द्वारा दी गई।