Monday, 14 September 2026 | 11:41 PM
भारत

लखनऊ:प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 26 वा प्रांतीय अधिवेशन लखनऊ में 22 दिसंबर को होगा- सुनील त्रिपाठी

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 24 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई का 26वा प्रांतीय अधिवेशन 22 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से प्रेक्षागृह उद्यान विभाग सप्रू मार्ग हजरतगंज लखनऊ में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी की अध्यक्षता में होगा।  प्रांतीयअधिवेशन को सफल बन
Share:
लखनऊ:प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 26 वा प्रांतीय अधिवेशन लखनऊ में 22 दिसंबर को होगा- सुनील त्रिपाठी
Read in your preferred language.

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 24 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई का 26वा प्रांतीय अधिवेशन 22 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से प्रेक्षागृह उद्यान विभाग सप्रू मार्ग हजरतगंज लखनऊ में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी की अध्यक्षता में होगा। 

प्रांतीयअधिवेशन को सफल बनाने के लिए संगठन के प्रदेश मुख्य महासचिव एवं प्रेस प्रवक्ता मुरलीधर ने उत्तर प्रदेश इकाई के सभी पदाधिकारी को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि वह अपने मंडल की जिला इकाइयों को 30 नवंबर तक प्रदेश मुख्यालय पर उपलब्ध करा दें इसके लिए वह अपने मंडल मुख्यालय पर अतिशीघ्र मंडल मुख्यालय से जुड़े जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाए और सभी जनपदों की जिला इकाइयों का गठन कराकर उनके परिचय पत्र 2025 के निर्गत कर दिए जाएं 

प्रदेश के मुख्य महासचिव श्री मुरलीधर पूर्व उपनिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने बताया  जिन मंडलों के जिला अध्यक्षों की सूची 30 नवंबर तक प्राप्त हो जाएगी उपरोक्त सभी जिला अध्यक्षों की सूची प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेज कर मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा उन्हें सम्मानित किए जाने पर समय मांगा जाएगा उन्होंने स्पष्ट तौर पर प्रदेश इकाई के निष्क्रिय पदाधिकारी से स्पष्ट तौर पर कहा है या वह संगठन में काम करें या वह इस्तीफा दे दें निष्क्रीय पदाधिकारी का अब संगठन में कोई स्थान नहीं रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश इकाई से 151 पत्रकारों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित गणेश शंकर विद्यार्थी अवार्ड से सम्मानित कराए जाने का निर्देशक सर्वसम्मति से  लिया गया है।

प्रांतीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए नवंबर के फर्स्ट वीक से मंडल मुख्यालयों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा एवं राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेश अग्रवाल तथा प्रदेश अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी के कार्यक्रम  मंडल मुख्यालयों पर लगाकर अधिवेशन को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम फाइनल किए जाएंगे।