Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
भारत

लखनऊ:राज्य के नए DGP राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट, कहा उत्तर प्रदेश पुलिस को और मजबूत बनाना प्राथमिकता।

’लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस के नए महानिदेशक (DGP) श्री राजीव कृष्ण ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अहम मौके पर DGP राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें प्रदेश पुलिस की कमा
Share:
लखनऊ:राज्य के नए DGP राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट, कहा उत्तर प्रदेश पुलिस को और मजबूत बनाना प्राथमिकता।
Read in your preferred language.

’लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस के नए महानिदेशक (DGP) श्री राजीव कृष्ण ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अहम मौके पर DGP राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें प्रदेश पुलिस की कमान सौंपने के लिए हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा, "मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझ पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से मैं प्रदेश में कानून-व्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए संकल्पित हूँ।"

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ के अनुरूप वे अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा, नागरिक केंद्रित पुलिसिंग, और कानून-व्यवस्था की उत्कृष्टता के प्रति अपनी पूरी निष्ठा से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

DGP राजीव कृष्ण का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश पुलिस को अधिक तकनीकी रूप से दक्ष, जवाबदेह और जनसामान्य की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए एक नए नेतृत्व की आवश्यकता थी। उनकी नियुक्ति से प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और DGP के बीच यह भेंट न केवल एक शिष्टाचार मुलाकात थी, बल्कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश पुलिस के दृष्टिकोण और दिशा की झलक भी प्रदान करती है।