Tuesday, 15 September 2026 | 5:39 AM
उत्तर प्रदेश

लखनऊ : केजीएमयू के प्रो कमलेश्‍वर सिंह यूपी डेंटल काउंसिल के सदस्‍य नामित

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय (केजीएमयू) के प्रोस्‍थोडॉन्टिक्‍स विभाग के प्रोफेसर डॉ कमलेश्वर सिंह को यू.पी. डेंटल काउंसिल के सदस्य के रूप में यू.पी. सरकार द्वारा नामित किया गया। कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ बिपिन पुरी, ने डॉ कमलेश्वर को उनके नामांकन की सराहना करते हुए उन्‍हें बधाई दी और उन
Share:
लखनऊ : केजीएमयू के प्रो कमलेश्‍वर सिंह यूपी डेंटल काउंसिल के सदस्‍य नामित
Read in your preferred language.

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय (केजीएमयू) के प्रोस्‍थोडॉन्टिक्‍स विभाग के प्रोफेसर डॉ कमलेश्वर सिंह को यू.पी. डेंटल काउंसिल के सदस्य के रूप में यू.पी. सरकार द्वारा नामित किया गया। कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ बिपिन पुरी, ने डॉ कमलेश्वर को उनके नामांकन की सराहना करते हुए उन्‍हें बधाई दी और उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग के प्रमुख डॉ पूरन चंद ने 5 साल के लिए सरकार के नामांकन के लिए डॉ कमलेश्वर को बधाई दी।

गौरतलब है की कुछ दिन पूर्व किंग जॉर्ज चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय के संकाय डॉ. बालेन्द्र प्रताप सिंह और डॉ. कमले‘वर सिंह ने ‘रिसर्च पेपर प्रतियोगिता -2021‘ में पहला और दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। ‘भारतीय प्रोस्थोडोंटिक्स सोसायटी‘ द्वारा आयोजित इस शोध प्रतियोगिता में पूरे भारत से कई प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई थीं। जिसमें डॉ- बालेन्द्र प्रताप सिंह को ,एक लाख रुपये व डॉ- कमलेश्वर सिंह को 75000 रुपये का पुरुस्कार दिया गया था । तब भी डॉ कमलेश्वर सिंह देश में सुर्ख़ियों में रहे थे।

सम्पादक : आदर्श कुमार शाक्य