Monday, 14 September 2026 | 10:42 PM
UP News

लखनऊ:बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्धा पार्क में 101 समाज सेवक व सेविकाओं का राष्ट्रीय चिन्ह एवं तिरंगा से होगा सम्मान-गिरीश कुशवाहा

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 फरवरी 2025 कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण संगठन के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा महापर्व पर 12 मई को प्रातः 10:बजे मुख्य अतिथि  बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री एवं जयप्रकाश रावत सांसद तथा  पवन सिंह सदस्य विधान परिषद  आशा मौर्य विधायक द्वारा भगवान बुद
Share:
लखनऊ:बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्धा पार्क में 101 समाज सेवक व सेविकाओं का राष्ट्रीय चिन्ह एवं तिरंगा से होगा सम्मान-गिरीश कुशवाहा
Read in your preferred language.

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 फरवरी 2025 कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण संगठन के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा महापर्व पर 12 मई को प्रातः 10:बजे मुख्य अतिथि  बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री एवं जयप्रकाश रावत सांसद तथा  पवन सिंह सदस्य विधान परिषद  आशा मौर्य विधायक द्वारा भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रचलन एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे तत्पश्चात 101 प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे।

उपरोक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष विमल कुमार शाक्य एडवोकेट एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अनीता मौर्य तथा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार सैनी,  अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूरन सिंह मौर्य एडवोकेट, मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजकरन मौर्य, 

 व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत  मौर्य एवं प्रदेश सचिव एवं लखनऊ मंडल प्रभारी नीरज कुशवाहा को आयोजन सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंप गई है।

उपरोक्त अवसर पर बुद्ध की पुकार एसमारिका का विमोचन भी किया जाएगा उपरोक्त अवसर पर सभी भगवान बुद्ध प्रेमियों से 12 मई को प्रातः 9:30 बजे समाज के सभी प्रबुद्ध वर्ग की मातृशक्ति एवं समाज के प्रबुद्ध विद्वानों को सादर आमंत्रित किया गया है।