Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
भारत

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में अब 25 नवंबर को रहेगा गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस का अवकाश

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने वर्ष 2025 के अवकाश कैलेंडर में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव आईएएस मनीष चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर घोषित कार्यकारी अवकाश की तिथि बदल दी गई है। शासन के पूर्व
Share:
लखनऊ:उत्तर प्रदेश में अब 25 नवंबर को रहेगा गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस का अवकाश
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने वर्ष 2025 के अवकाश कैलेंडर में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव आईएएस मनीष चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर घोषित कार्यकारी अवकाश की तिथि बदल दी गई है।

शासन के पूर्व आदेश में यह अवकाश 24 नवंबर 2025 (सोमवार) को घोषित था। नवीनतम संशोधन के तहत अब यह अवकाश 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) को मान्य होगा। शासन ने स्पष्ट किया है कि यह परिवर्तन संबंधित तिथियों के तर्कसंगत निर्धारण एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप किया गया है।

क्यों किया गया संशोधन?

आदेश में उल्लेख है कि वर्ष 2025 में गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान दिवस संवत् 2082 मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी के अनुसार 25 नवंबर को पड़ रहा है। इस कारण पूर्व घोषित तिथि में संशोधन कर अवकाश को एक दिन आगे बढ़ाया गया है।

संशोधन आदेश में प्रमुख बिंदु

शासन द्वारा जारी अवकाश सूची (वर्ष 2025) में संशोधन। 24 नवंबर की जगह 25 नवंबर को अवकाश लागू। सभी विभागों, मंडलों, जिलों एवं संबंधित अधिकारियों को सूचना प्रसारित करने के निर्देश। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

किस-किस को भेजा गया आदेश?

यह आदेश प्रमुख सचिवालय, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, सभी विभागाध्यक्षों, उच्च न्यायालय एवं भारत सरकार के गृह मंत्रालय को भी प्रेषित किया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के इस निर्णय से अब राज्यभर में 25 नवंबर 2025 को गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान दिवस कार्यकारी अवकाश के रूप में मनाया जाएगा।