लखनऊ: होटल रिदा लालबाग लखनऊ में राष्ट्रीय समानता दल की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई । यहां लोकसभा चुनाव 2024 पर प्रस्ताव पारित हुआ कि दल उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, में चुनाव लड़ेगा संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सामाजिक न्याय के पक्षधर दलों से गठबंधन करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री ने कहा कि राष्ट्रीय समानता दल ब्यवस्था परिवर्तन और आर्थिक प्रजातंत्र का पक्षधर है वर्तमान भाजपा सरकार देश मे तानाशाही राज स्थापित कर रही है।पिछड़े और दलित समाज के हक़ अधिकार और सम्मान की खुलेआम लूट मचा रखा है। देश के 90 प्रतिशत जनता के लिए अभिशाप है।मुख्यमहासचिव अगमस्वरूप कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पुरी रणनीति के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। देश मे सामाजिक न्याय का राज स्थापित करेंगे। संजयदीप कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने कहा कि राष्ट्रीय सवालों के साथ साथ क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाने की जरूरत है। ई महेशचंद्र प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश ने प्रस्ताव रखा कि जातिवार जनगणना को लोकसभा चुनाव का प्रमुख मुद्दा रखा जाय। परमानंद प्रदेश अध्यक्ष बिहार ने कहा कि भाजपा सरकार देश को एक दलीय राज स्थापित करने का साजिश कर रहा है ।प्रदेश महासचिव झारखण्ड अशोक मेहता ने भाजपा द्वारा सरकारी नौकरियों में की जा रहे लूट के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा जिसे करतल ध्वनि से पास कर दिया गया। कार्यसमिति ने समान विचारधारा से गठबंधन बनाने का प्रस्ताव पास किया। दल का कामकाज सुदृढ़ ढंग से चले इसके लिए दो कार्यवाह राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रखा जिसपर विचार करने के लिए प्रस्ताव को उच्च स्तरीय समिति को सौप दिया गया।
भारत
लखनऊ: राष्ट्रीय समानता दल की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक हुई सम्पन्न
लखनऊ: होटल रिदा लालबाग लखनऊ में राष्ट्रीय समानता दल की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई । यहां लोकसभा चुनाव 2024 पर प्रस्ताव पारित हुआ कि दल उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, में चुनाव लड़ेगा संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सामाजिक न्याय के पक्षधर दलों से गठबंधन करेगा। राष्ट्रीय अ
Read in your preferred language.