Tuesday, 15 September 2026 | 12:11 AM
उत्तर प्रदेश

लखनऊ:यूपी जीएसटी विभाग में बड़ा आईटीसी घोटाला, 21 करोड़ का खुलासा

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग में एक बड़े इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। इस कार्रवाई को प्रमुख सचिव राज्य कर आईएएस एम. देवराज के निर्देश पर अंजाम दिया गया। विभाग ने 21 करोड़ रुपये के आईटीसी घोटाले का खुलासा करते हुए तीन सहायक आयुक्तों को न
Share:
लखनऊ:यूपी जीएसटी विभाग में बड़ा आईटीसी घोटाला, 21 करोड़ का खुलासा
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग में एक बड़े इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। इस कार्रवाई को प्रमुख सचिव राज्य कर आईएएस एम. देवराज के निर्देश पर अंजाम दिया गया। विभाग ने 21 करोड़ रुपये के आईटीसी घोटाले का खुलासा करते हुए तीन सहायक आयुक्तों को निलंबित कर दिया है।

निलंबित अधिकारियों में –

जितेंद्र कुमार, तत्कालीन सहायक आयुक्त, हापुड़

अभय कुमार पटेल, तत्कालीन सहायक आयुक्त, हापुड़

अजय कुमार, सहायक आयुक्त, गोरखपुर

इन अधिकारियों पर ड्यूटी में लापरवाही और गंभीर अनियमितताओं का आरोप है। विभागीय जांच में पाया गया कि अधिकारियों की निगरानी में कर चोरी और फर्जी आईटीसी का खेल चल रहा था, जिससे राज्य को करोड़ों का नुकसान हुआ।

प्रमुख सचिव एम. देवराज ने कहा कि राजस्व की हानि पहुंचाने वाले और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

यह बड़ी कार्रवाई न केवल विभागीय शुचिता की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है, बल्कि कर चोरी करने वाले गिरोहों को भी कड़ा संदेश देती है।