Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
उत्तर प्रदेश

लखनऊ:आईपीएस एन.रविंद्र ADG सेवानिवृत्त, DGP राजीव कृष्ण सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एन. रविंद्र (ADG) सेवानिवृत्त हो गए। उनके लंबे कार्यकाल में पुलिस सेवा के प्रति ईमानदारी, निष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली को हमेशा याद किया जाएगा। सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया
Share:
लखनऊ:आईपीएस एन.रविंद्र ADG सेवानिवृत्त, DGP राजीव कृष्ण सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एन. रविंद्र (ADG) सेवानिवृत्त हो गए। उनके लंबे कार्यकाल में पुलिस सेवा के प्रति ईमानदारी, निष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली को हमेशा याद किया जाएगा।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण सहित कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह में अधिकारियों ने एन. रविंद्र के कार्यकाल को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उन्होंने न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूत किया बल्कि संगठन में अनुशासन और पारदर्शिता की मिसाल कायम की। उनकी कार्यशैली से कई युवा अधिकारी प्रेरित होते रहेंगे।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस अवसर पर कहा कि – "एन. रविंद्र जी का पूरा कैरियर पुलिस सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन हमेशा याद किया जाएगा।"

विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

 उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से एन. रविंद्र की यह विदाई केवल औपचारिक नहीं, बल्कि उनके योगदान और समर्पण की गहरी छाप छोड़ने वाली है।