Monday, 14 September 2026 | 11:41 PM
भारत

लखनऊ:सोशल मीडिया पर बढ़ाई जाए चौकसी, फेक अकाउंट और अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई- सीएम योगी

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सोशल मीडिया पर चौकसी को और अधिक सख्त किया जाए। उन्होंने कहा कि फेक अकाउंट बनाकर अफवाहें और फेक न्यूज प्रसारित करने वाले माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, ऐसे शरारती तत्वों के
Share:
लखनऊ:सोशल मीडिया पर बढ़ाई जाए चौकसी, फेक अकाउंट और अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई- सीएम योगी
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सोशल मीडिया पर चौकसी को और अधिक सख्त किया जाए। उन्होंने कहा कि फेक अकाउंट बनाकर अफवाहें और फेक न्यूज प्रसारित करने वाले माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सोशल व डिजिटल मीडिया के माध्यम से घटनाओं के सही तथ्य समय पर आमजन तक पहुंचाए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबर फैलने की गुंजाइश न रहे। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व अक्सर दूसरे संप्रदाय के लोगों को उत्तेजित करने की कुत्सित कोशिश करते हैं, ऐसे मामलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर संबंधित जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लें। संवेदनशील मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों को सीधे नेतृत्व करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर पूर्ण नियंत्रण बनाए रखा जा सके।