Monday, 14 September 2026 | 11:37 PM
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: सरकारी टीचर निकला कोरोना का इलाज कर रहा 'डॉक्टर'

लखनऊ पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो मेडिकल स्टाफ बताकर कोरोना के मरीजों का इलाज करता था, जबकि खुद प्राथमिक विद्यालय में सरकारी टीचर था, इस दौरान उसने एक कोरोना मरीज का इलाज किया जिससे उसकी मृत्यु हो गई, इस आरोप में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Share:
लखनऊ: सरकारी टीचर निकला कोरोना का इलाज कर रहा 'डॉक्टर'
Read in your preferred language.

लखनऊ पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो मेडिकल स्टाफ बताकर कोरोना के मरीजों का इलाज करता था, जबकि खुद प्राथमिक विद्यालय में सरकारी टीचर था, इस दौरान उसने एक कोरोना मरीज का इलाज किया जिससे उसकी मृत्यु हो गई, इस आरोप में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.लखनऊ में थाना चिनहट कंचनपुर मटियारी में रहने वाला शशिवेंद्र पटेल जो कि पेशे से प्राथमिक विद्यालय में सरकारी टीचर है. उस पर आरोप है कि कोरोना संक्रमण के दौरान वो अपने आप को नव्या कोर मेडिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का कंसल्टेंट जोनल मैनेजर व चीफ मार्केटिंग ऑफिसर और मेडिकल स्टाफ बताता था, इसके साथ अपने पास डॉक्टरों की एक टीम होने का भी दावा करता था, इस तरह कोरोना मरीजों के इलाज के नाम पर उसने मोटी रकम वसूली है.