Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
भारत

लखनऊ:उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने केजीएमयू को मिली 30 स्ट्रेचर, चंदारानी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट का सराहनीय योगदान

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में आयोजित कार्यक्रम में मरीजों की सुविधा हेतु चंदारानी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त 30 स्ट्रेचर को अस्पताल प्रशासन को सौंपा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कह
Share:
लखनऊ:उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने केजीएमयू को मिली 30 स्ट्रेचर, चंदारानी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट का सराहनीय योगदान
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में आयोजित कार्यक्रम में मरीजों की सुविधा हेतु चंदारानी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त 30 स्ट्रेचर को अस्पताल प्रशासन को सौंपा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने चंदारानी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है और ऐसे कार्य समाज को प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य

कार्यक्रम के दौरान केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, डॉ. के.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेमराज, ट्रस्ट के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन, संयोजक सिद्धार्थ जैन समेत कई अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

मरीजों की सुविधा के लिए उपयोगी योगदान

स्ट्रेचरों के मिलने से केजीएमयू में मरीजों को स्थानांतरित करने और आपातकालीन स्थितियों में उपचार की गति को और सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

उपमुख्यमंत्री ने चंदारानी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और समाजसेवी संस्थाओं के सामूहिक प्रयास से ही स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत किया जा सकता है।