Tuesday, 15 September 2026 | 3:25 AM
भारत

लखनऊ:प्रदेश में हज समिति के बजट वृद्धि की मांग, सांसद चन्द्रशेखर ने सीएम को भेजा पत्र

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 नगीना से लोकसभा सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर (आज़ाद समाज पार्टी) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर राज्य हज समिति के बजट में वृद्धि की मांग की है। सांसद ने पत्र में कहा कि हज यात्रा प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्
Share:
लखनऊ:प्रदेश में हज समिति के बजट वृद्धि की मांग, सांसद चन्द्रशेखर ने सीएम को भेजा पत्र
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 नगीना से लोकसभा सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर (आज़ाद समाज पार्टी) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर राज्य हज समिति के बजट में वृद्धि की मांग की है। सांसद ने पत्र में कहा कि हज यात्रा प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा बड़ी संख्या में प्रदेश से हज यात्री पवित्र यात्रा हेतु प्रस्थान करते हैं।

सांसद चन्द्रशेखर ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि वर्तमान में राज्य हज समिति का बजट केवल 1 करोड़ रुपये है, जो बढ़ती संख्या और यात्रियों की आवश्यकताओं के अनुसार पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ एवं सहयोग उपलब्ध कराने के लिए यह बजट 5 करोड़ रुपये तक बढ़ाया जाना आवश्यक है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि हज यात्रियों की सुविधा और सहयोग को ध्यान में रखते हुए बजट में आवश्यक वृद्धि की जाए। सांसद ने कहा कि यह कदम न केवल हज यात्रियों के लिए राहतकारी सिद्ध होगा बल्कि मुस्लिम समाज के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को भी दर्शाएगा।

पत्र के अंत में सांसद ने मुख्यमंत्री से जल्द निर्णय लेने की अपील की है ताकि आगामी हज यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ मिल सकें। यह मांग प्रदेश के हजारों हज यात्रियों के लिए राहतकारी साबित हो सकती है।