Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
उत्तर प्रदेश

लखनऊ : मुख्य अतिथि मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर ने किया झंडारोहण, अजय जायसवाल ने निकाली तिरंगा यात्रा

आज गणतंत्र दिवस पर लखनऊ कैंट क्षेत्र में स्थित नीलमथा में सांसद कौशल किशोर द्वारा अजय जयसवाल के भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया साथ ही साथ अजय जयसवाल द्वारा तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। ध्वजारोहण के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता समेत क्षेत्र की जनता उपस्थित रही। सांसद कौशल किशोर ने नशा मुक
Share:
लखनऊ : मुख्य अतिथि मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर ने किया झंडारोहण, अजय जायसवाल ने निकाली तिरंगा यात्रा
Read in your preferred language.

आज गणतंत्र दिवस पर लखनऊ कैंट क्षेत्र में स्थित नीलमथा में सांसद कौशल किशोर द्वारा अजय जयसवाल के भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया साथ ही साथ अजय जयसवाल द्वारा तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। ध्वजारोहण के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता समेत क्षेत्र की जनता उपस्थित रही। सांसद कौशल किशोर ने नशा मुक्ति अभियान के माध्यम से बताया की आज सबसे बड़ी समाज की समस्या नशा है और हम सबको मिलकर इसे दूर करना पड़ेगा। हम सभी का दायित्व है और कर्तव्य भी की नशा से दूर रहें और अपने आस पास के लोगों को नशे से दूर करने के लिए जागरूक करें।झंडारोहण के उपरांत अजय जयसवाल ने लोगों को मिठाई बांटी और तिरंगा यात्रा निकाली जिससे समाज में जागरूकता आए और लोग एकता बनाए रखें और पूरे क्षेत्र व प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी। यदि आपको खबर अच्छी लगी तो अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें अंत तक बने रहने के लिए शुक्रिया।