Tuesday, 15 September 2026 | 12:34 AM
भारत

लखनऊ:यूपी में 4 PCS अफसरों का तबादला, सूचना विभाग में पहली बार एक साथ IAS और PCS अफसरों की तैनाती

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को चार PCS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। खास बात यह है कि इतिहास में पहली बार सूचना विभाग में दो PCS अफसरों की तैनाती की गई है। अब विभाग में दो IAS अफसरों के साथ-साथ दो PCS अफसर भी जिम्मेदारी संभालेंगे। नवनियुक्त प्रमुख सचिव (नियुक्ति)
Share:
लखनऊ:यूपी में 4 PCS अफसरों का तबादला, सूचना विभाग में पहली बार एक साथ IAS और PCS अफसरों की तैनाती
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को चार PCS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। खास बात यह है कि इतिहास में पहली बार सूचना विभाग में दो PCS अफसरों की तैनाती की गई है। अब विभाग में दो IAS अफसरों के साथ-साथ दो PCS अफसर भी जिम्मेदारी संभालेंगे।

नवनियुक्त प्रमुख सचिव (नियुक्ति) एम. देवराज के दिल्ली से लौटने के बाद यह तबादले किए गए हैं।

? तबादले की सूची इस प्रकार है –

PCS अनुराग प्रसाद को सहायक निदेशक, सूचना निदेशालय लखनऊ बनाया गया है।

PCS आत्रेय मिश्र को सहायक निदेशक, सूचना निदेशालय लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PCS रजत शर्मा को एसडीएम आगरा नियुक्त किया गया है।

PCS आदेश सिंह सागर को एसडीएम महोबा बनाया गया है।

सूचना विभाग में इस नई तैनाती को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभागीय कार्यों को और तेज़ी एवं पारदर्शिता से आगे बढ़ाने के लिए इसे एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।