Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर जिला कारागार में साक्षरता शिविर का आयोजन, बंदियों को शिक्षा व सामाजिक जागरूकता की दिशा में बड़ा कदम।

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 जिला कारागार गोरखपुर में आज साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पंकज श्रीवास्तव, मा. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर रहे। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री अक्षय कुमार बुजुर्गवाल ने अतिथियों का स्वागत
Share:
गोरखपुर जिला कारागार में साक्षरता शिविर का आयोजन, बंदियों को शिक्षा व सामाजिक जागरूकता की दिशा में बड़ा कदम।
Read in your preferred language.

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 जिला कारागार गोरखपुर में आज साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पंकज श्रीवास्तव, मा. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर रहे। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री अक्षय कुमार बुजुर्गवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुसार, जिला कारागार गोरखपुर में पिछले तीन माह से निरक्षर बंदियों को साक्षर बनाने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में शिव नारद फाउंडेशन गोरखपुर के सहयोग से 70 बंदियों को साक्षर किट वितरित की गई और 35-35 बंदियों की दो नई कक्षाओं का शुभारंभ हुआ।

शिविर में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक श्री प्रवीण कुमार सिंह ने बंदियों को शिक्षा प्राप्त करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी.के. पाण्डेय ने बंदियों को अपने जीवन में शिक्षा को अपनाने, आपसी कटुता त्यागने और समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साक्षर बनकर बंदी जेल से रिहा होने के बाद अपने जीवन को नई दिशा दे सकते हैं।

इस अवसर पर जेलर नरेश कुमार, डिप्टी जेलर विजय कुमार, आदित्य कुमार, अमिता श्रीवास्तव, राजीव चौधरी सहित जेल स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।

जिला कारागार प्रशासन की इस पहल को बंदियों ने सराहते हुए इसे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।