Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
मनोरंजन

आइये दिखाते है सुनील शेट्टी के आशियाने की झलक, खंडाला वाले बंगले का खूबसूरत है एक-एक कोना

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के खंडाला वाले बंगले की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्टर ने हाल ही में 'Where The Heart Is' यूट्यूब शो के जरिए अपने इस बंगले की झलक दिखाई है। सुनील शेट्टी का ये घर पहाड़ियों में बसा हुआ है और इसके अंदर हर तरह की सुख-सुविधाएं मौजूद हैं
Share:
आइये दिखाते है सुनील शेट्टी के आशियाने की  झलक,  खंडाला वाले बंगले का खूबसूरत है एक-एक कोना
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के खंडाला वाले बंगले की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्टर ने हाल ही में 'Where The Heart Is' यूट्यूब शो के जरिए अपने इस बंगले की झलक दिखाई है। सुनील शेट्टी का ये घर पहाड़ियों में बसा हुआ है और इसके अंदर हर तरह की सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। सुनील शेट्टी के घर का एक-एक कोना इतना खूबसूरत है कि तस्वीरों से आपका ध्यान आसानी से नहीं हट पाएगा।
सुनील शेट्टी के इस बंगले की एंट्री पर ही भगवान शिव की एक विशाल मूर्ति रखी हुई है। घर के आसपास इतनी हरियाली है कि कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाएगा।
सुनील शेट्टी के खंडाला वाले इस बंगले का लिविंग एरिया काफी बड़ा है। घर के हर एक कोने को डेकोरेटिव आइटम्स से सजाया गया है। साथ ही हर एक कोने को खूबसूरत बनाने के लिए इनडोर प्लान्ट्स भी लगाए गए हैं।
सुनील शेट्टी के घर की छत सबसे कमाल है। ये बिल्कुल कार के सनरुफ की तरह ही खुलता है। घर की छत से आसपास का नजारा इतना खूबसूरत दिखता है कि यहां से किसी का भी जाने का मन नहीं करेगा।
ऊपर से कुछ ऐसा दिखता है सुनील शेट्टी का बंगला
सुनील शेट्टी के बंगले की खूबसूरती को आप इस तस्वीर में देख सकते हैं। ऊपर से उनका घर कुछ ऐसा ही दिखता है। पहाड़ियों के बीच सुनील शेट्टी का ये बंगला किसी जन्नत से कम नहीं है।
सुनील शेट्टी के इस बंगले में आपको कई तरह की एंटीक चीजें मिल जाएंगी। उनके बंगले में कई ऐसे कोने हैं जहां पर सुकून भरे पल आसानी से बिताए जा सकते हैं। सुनील के बंगले का ये कोना बेहद ही खूबसूरत है।
घर में लगे हैं फिल्मी पोस्टर्स
सुनील शेट्टी के घर का एक कोना ऐसा है जहां पर सुनील शेट्टी की दुनिया बसती है। सबसे ज्यादा वक्त वो इसी कोने में बिताते हैं। यहां पर उनकी फिल्मों के तमाम पोस्टर्स लगे हुए हैं।