Tuesday, 15 September 2026 | 8:12 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली-विहिप नेताओं के नाम से लूट की झूठी खबर चलाने पर नेताओ ने जलाई अखबार की प्रतियां

बरेली---हाफिज गंज थाना क्षेत्र के गांव सनेकपुर में लव जिहाद प्रकरण के बाद एक पक्ष के घर पर हुई तोड़फोड़ के मामले में दैनिक भास्कर पोर्टल द्वारा विश्व हिंदू परिषद नेताओं के नाम से लूट की झूठी खबर चलाये जाने से गुस्साए विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा आज नगर में दैनिक भास्कर समाचार पत्र की प्रतिय
Share:
बरेली-विहिप नेताओं के नाम से लूट की झूठी खबर चलाने पर नेताओ ने जलाई अखबार की प्रतियां
Read in your preferred language.

बरेली---हाफिज गंज थाना क्षेत्र के गांव सनेकपुर में लव जिहाद प्रकरण के बाद एक पक्ष के घर पर हुई तोड़फोड़ के मामले में दैनिक भास्कर पोर्टल द्वारा विश्व हिंदू परिषद नेताओं के नाम से लूट की झूठी खबर चलाये जाने से गुस्साए विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा आज नगर में दैनिक भास्कर समाचार पत्र की प्रतियां फूंककर विरोध जताया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अखिलेश गंगवार के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्ता संघ कार्यालय पर इकट्ठा हुए जहां से जुलूस के रूप में पटेल चौक पर पहुंचकर दैनिक भास्कर समाचार पत्र की प्रितिया जलाकर अपना विरोध जताया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अखिलेश गंगवार ने कहा कि की पार्टी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध झूठी खबर चला कर संगठन को बदनाम करने का काम दैनिक भास्कर पोर्टल द्वारा किया गया है जिसके चलते संघ परिवार समाचार समूह के विरुद्ध मानहानि वाद दायर किया जाएगा।