Tuesday, 15 September 2026 | 1:24 AM
उत्तर प्रदेश

एटा में जमीन फर्जीवाड़ा मामला: एसडीएम, तहसीलदार समेत 17 पर मुकदमा दर्ज।

एटा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2025 जिले में छह साल पुराने जमीन के एक फर्जीवाड़े मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है। अदालत के आदेश पर तत्कालीन उपजिलाधिकारी (PCS) महीपाल सिंह, तत्कालीन तहसीलदार बीके छत्रपति, लेखपाल सहित कुल 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला कथित रूप से सरकारी अभिलेखों मे
Share:
एटा में जमीन फर्जीवाड़ा मामला: एसडीएम, तहसीलदार समेत 17 पर मुकदमा दर्ज।
Read in your preferred language.

एटा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2025 जिले में छह साल पुराने जमीन के एक फर्जीवाड़े मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है। अदालत के आदेश पर तत्कालीन उपजिलाधिकारी (PCS) महीपाल सिंह, तत्कालीन तहसीलदार बीके छत्रपति, लेखपाल सहित कुल 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामला कथित रूप से सरकारी अभिलेखों में हेरफेर कर जमीन को फर्जी तरीके से स्थानांतरित करने से जुड़ा है। पीड़ित पक्ष ने वर्षों से न्याय के लिए संघर्ष किया था, जिसके बाद अदालत ने सुनवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपियों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ अन्य संबंधित लोग भी शामिल हैं। अब पूरे प्रकरण की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले ने जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पीड़ित पक्ष ने उम्मीद जताई है कि अब उन्हें न्याय मिलेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।