Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
मनोरंजन

ललित-सुष्मिता की यारी फोटो वायरल, 13 साल पुरानी है दोनों की यारी

आईपीएल के एक्स कमिशनर ललित मोदी जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन से शादी करने जा रहे हैं। ललित मोदी ने खुद इस बात का खुलासा शुक्रवार शाम को किया। हालांकि वे और सुष्मिता सेन 2010 से ही एक दूसरे के टच में हैं। 2010 में ललित और सुष्मिता को रोम में एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था।
Share:
ललित-सुष्मिता की यारी फोटो वायरल, 13 साल पुरानी है दोनों की यारी
Read in your preferred language.

आईपीएल के एक्स कमिशनर ललित मोदी जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन से शादी करने जा रहे हैं। ललित मोदी ने खुद इस बात का खुलासा शुक्रवार शाम को किया। हालांकि वे और सुष्मिता सेन 2010 से ही एक दूसरे के टच में हैं।
2010 में ललित और सुष्मिता को रोम में एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2010 के पहले हुए आईपीएल के दौरान भी होटल में ललित और सुष्मिता के कमरे एक ही फ्लोर पर थे। इन सब बातों से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों बीते करीब 13 सालों से एक-दूसरे के टच में थे।
ललित मोदी के अनाउसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर उनका साल 2013 का ट्वीट भी वायरल हो रहा है। इसमें वह सुष्मिता को टैग कर अपने सवाल का जवाब मांग रहे हैं। उन्होंने लिखा कि, रिप्लाई माय एसएमएस।
एक यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, "यहीं से इसकी शुरुआत हुई थी।" दूसरे ने लिखा, "ललित मोदी का कभी हार न मानना काबिले तारीफ है।" अपने रिलेशनशिप को ओपन करने के बाद ललित ने इंस्टाग्राम पर भी अपनी प्रोफाइल पिक चेंज कर ली है।हालांकि ललित मोदी के ऐलान के बाद से सुष्मिता का कोई रिएक्शन अभी तक सामने नहीं आया है। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर बात की थी। सुष्मिता ने कहा था, "ऐसा तीन बार हुआ जब मैं शादी करने वाली थी, तीनों बार भगवान ने मुझे बचा लिया। मैं आपको बता नहीं सकती कि अगर वो लोग मेरी लाइफ में आते तो उनके साथ उनकी जिंदगी के तुफानों को भी मुझे झेलना पड़ता। भगवान ने मुझे इसलिए बचा लिया क्योंकि वो मेरी दोनों बेटियों को भी प्रोटेक्ट कर रहे हैं। वो मुझे इस सब झंझट में नहीं पड़ने देना चाहते थे।"इसके पहले सुष्मिता का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। उनका हालिया अफेयर 16 साल छोटे रोहमन शॉल के साथ रहा, जिससे एक्ट्रेस ने पिछले साल ब्रेकअप कर लिया था। दोनों की मुलाकात 2018 में इंस्टाग्राम पर हुई थी।