दिल्ली संसद भवन में रंगीन स्प्रे कैन फेंकने का साजिशकर्ता कोलकाता का रहने वाला ललित मोहन झा था। एक एनजीओ से जुड़ा ललित मोहन फेसबुक की मदद से संसद के अंदर स्मोक बम चलाने वाले सागर और बाहर नारेबाजी करने वाली नीलम से संपर्क में आया था। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को जोड़कर पूरी घटना को अंजाम दिया।
संसद पर हुए प्रदर्शन का वीडियो खुद ललित झा ने बनाया। इसके बाद सबसे पहले अपनी फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया। फिर बस से राजस्थान अपने दोस्त के घर भाग गया, लेकिन पुलिस की सक्रियता देखकर रात भर एक होटल में रुकने के बाद अगले दिन दिल्ली आकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
सागर के पकड़े जाने के बाद उसके घर पर परिवार के लोग गुरुवार सुबह से ही ताला डालकर परिजन रिश्तेदारों के घर चले गए। चर्चा ये भी रही कि उन्हें दिल्ली से आई जांच एजेंसी अपने साथ ले गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। वहीं पैतृक घर पर एलआईयू ने जांच पड़ताल की है। सूत्रों के मुताबिक सागर के घर पर एक नीली डायरी भी मिली है। जिस पर फेसबुक वॉल की तरह कई क्रांतिकारी विचार अंग्रेजी और हिंदी में लिखे थे। वह किसने लिखे अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
भारत
संसद पर हुए प्रदर्शन का वीडियो खुद ललित झा ने बनाया
दिल्ली संसद भवन में रंगीन स्प्रे कैन फेंकने का साजिशकर्ता कोलकाता का रहने वाला ललित मोहन झा था। एक एनजीओ से जुड़ा ललित मोहन फेसबुक की मदद से संसद के अंदर स्मोक बम चलाने वाले सागर और बाहर नारेबाजी करने वाली नीलम से संपर्क में आया था। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को जोड़कर पूरी घटना को अंजाम दिया। संस
Read in your preferred language.