Friday, 09 October 2026 | 3:49 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले एवं स्वास्थ्य शिविर का मुख्य अतिथि ने किया उद्घाटन

स्वास्थ्य मेले एवं स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश माननीय विजय बहादुर पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
Share:
लखीमपुर खीरी : सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले एवं स्वास्थ्य शिविर का मुख्य अतिथि ने किया उद्घाटन
लखीमपुर खीरी : सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले एवं स्वास्थ्य शिविर का मुख्य अतिथि ने किया उद्घाटन
Read in your preferred language.
श्रीनगर विधानसभा के फूलबेहड़ विकास खंड परिसर में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित विकास खंड स्तरीय मेले एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मेले एवं शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश माननीय विजय बहादुर पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। 

इस अवसर पर श्रीनगर विधानसभा की विधायक मंजू त्यागी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुँचाना ही सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा, श्रीनगर विधानसभा प्रभारी मनोज अग्रवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।