Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत के पूरनपुर में लडख़ड़ाई बिजली आपूर्ति, गर्मी में लोग परेशान

पूरनपुर के फाॅल्ट के कारण नगर की बिजली आपूर्ति पूरे दिन लडख़ड़ाई रही। पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से 100 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फुंके ट्रांसफार्मर को दूसरे दिन शाम तक नहीं बदला गया। इससे उपभोक्ताओं को उमसभरी गर्मी में काफी परेशानी हुई।
Share:
पीलीभीत के पूरनपुर में लडख़ड़ाई बिजली आपूर्ति, गर्मी में लोग परेशान
Read in your preferred language.

पूरनपुर के फाॅल्ट के कारण नगर की बिजली आपूर्ति पूरे दिन लडख़ड़ाई रही। पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से 100 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फुंके ट्रांसफार्मर को दूसरे दिन शाम तक नहीं बदला गया। इससे उपभोक्ताओं को उमसभरी गर्मी में काफी परेशानी हुई। सोमवार को सुबह से ही आपूर्ति लडख़ड़ा गई। फीडर नंबर दो और तीन में सबसे ज्यादा बिजली आपूर्ति ठप होने से अधिकांश लोगों के इन्वर्टर डाउन हो गए। पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में रविवार रात 10 बजे 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे मोहल्ला के 100 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार शाम पांच बजे तक फुुंके ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा सका। जेई जयपाल ने बताया कि फीडर नंबर तीन में कई जगह फाॅल्ट होने पर बिजली आपूर्ति लडख़ड़ा गई थी। फाॅल्टों को सही करा दिया गया। पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में फुंके ट्रांसफार्मर को शाम तक बदलवा दिया जाएगाघुंघचाई के चंदोईया गांव में भी जमकर कटौती हो रही है। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। किसान सिंकदर सिंह का कहना है कि रात में रोजाना कई कई घंटे बिजली कट रही है। इससे किसान काफी परेशान हैं।