Tuesday, 15 September 2026 | 12:36 AM
मनोरंजन

आमीर खान की मूवी लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज, फिल्म को लेकर क्या है अपडेट

बीते लंबे वक्त से आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर अभी तक अलग अलग अपडेट्स सामने आ रहे थे। लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर का दर्शकों का इंतजार था जो अब पूरा हो गया है। लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो काफी धांसू है। आमिर
Share:
आमीर खान की मूवी लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज, फिल्म को लेकर क्या है अपडेट
Read in your preferred language.

बीते लंबे वक्त से आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर अभी तक अलग अलग अपडेट्स सामने आ रहे थे। लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर का दर्शकों का इंतजार था जो अब पूरा हो गया है। लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो काफी धांसू है। आमिर खान ट्रेलर में काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं ट्रेलर में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) से लेकर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और मोना सिंह (Mona Singh) तक नजर आ रहे हैं।
लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर की शुरुआत में आमिर खान के किरदार के बचपन से लेकर उनकी जवानी तक के सफर को दिखाया गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि बचपन में आमिर खान के किरदार को चलने में दिक्कत है, वहीं मानसिक रूप से भी वो बाकी लोगों से अलग है। आमिर खान के किरदार की मां का रोल मोना सिंह निभा रही हैं, जो अपने बेटे को जीवन भर की नसीहत देती हैं। वहीं ट्रेलर में करीना कपूर खान, आमिर के किरदार की लव इंट्रेस्ट के किरदार में हैं, जो शादी के लिए मना कर देती है।
लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर में आमिर खान के अलग अलग लुक्स नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में आर्मी सीन्स के दौरान आमिर के साथ नागा चैतन्य भी नजर आ रहे हैं, और सीन काफी एक्साइटिड लग रहा है। ट्रेलर के आखिर में आमिर कहते हैं- 'जिंदगी गोलगप्पे जैसी होंदी है, पेट भर जाता है, मन नहीं।' याद दिला दें कि हाल ही में लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर प्रिव्यू के दौरान भी आमिर खान गोलगप्पे खाते दिखे थे।
यह फिल्म सबसे लोकप्रिय और पुरस्कार विजेता हॉलीवुड फिल्मों में से एक फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक रूपांतरण है। याद दिला दें कि लाल सिंह चड्ढा को देश में 100 स्थानों पर शूट किया गया है। वहीं आमिर खान ने फिल्म से जुड़ी बातचीत के दौरान बताया था कि उन्होंने इस फिल्म को अपने 12 साल दिए हैं। एरिक रोथ और अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित पटकथा व अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित, लाल सिंह चड्ढा आमिर खान प्रोडक्शंस, वायकॉम 18 स्टूडियो और पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। फिल्म 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी।