बॉलीवुड की परमसुंदरी कृति सेनन अपनी एक्टिविटी के चलते सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री फिटनेस फ्रिक होने के साथ-साथ एनिवल लवर भी हैं। उनके अक्सर डागी के साथ खेलते हुए वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस स्ट्रीट्स डॉग्स को बिस्किट खिलाती हुई दिख रही हैं।
अभिनेत्री की इस वीडियो इंस्टाग्राम पर पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हालांकि अभिनेत्री का ये अंदाज सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है, जिसमें बाद से वो वीडियो पर कमेंट कर कृति सेनन को जमकर खरी-खोटी सुना रही हैं और उनके इस वीडियो को महज एक दिखावा बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में फैंस ने कमेंट कर लिखा, मुर्गा खाने के बाद के एनिमल लवर। दूसरे यूजर ने लिखा, दिखावा। जबकि एक यूजर ने लिखा, ये सब फर्जी है, केवल दिखावा है।
आपको बता दें, कृति सेनन ने हाल ही में उन्होंने अपनी डिस्टोपियन थ्रिलर जॉनर की फिल्म गणपत पार्ट वन की शूटिंग को पूरा किया है। इस फिल्म में वो टाइगर श्रॉफ के साथ जबरदस्त एक्शन करती हुई दिखाई देगी। विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में कृति जस्सी के किरदार में नजर आने वाली हैं।
टाइगर और कृति सेनन की इस फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म साल 2022 के अंत में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, इस जोड़ी को टाइगर की डेब्यू फिल्म में हीरोपंती में देखा गया था। इस में दोनों की केमिस्ट्री को उनके फैंस ने खूब पसंद किया था। गणपत के अलावा अभिनेत्री आदि पुरूष, भेड़िया, सेकंड इनिंग्स में भी नजर आएंगी।
मनोरंजन
कृति सेनन किस वजह से ट्रोल हुईं, यूजर्स ने सुनाई जमकर खरी-खोटी
बॉलीवुड की परमसुंदरी कृति सेनन अपनी एक्टिविटी के चलते सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री फिटनेस फ्रिक होने के साथ-साथ एनिवल लवर भी हैं। उनके अक्सर डागी के साथ खेलते हुए वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस स्ट्रीट्स डॉग्स को बिस्किट खिलाती ह
Read in your preferred language.