Tuesday, 15 September 2026 | 3:22 AM
भारत

कोरबा- घर टूटने की नौबत आई तो शुरू हुआ ऐसा विरोध.. युवक ने खुद पर मिट्‌टी तेल डालकर कमरे में किया बंद

छत्तीसगढ़: कोरबा जिले में अवैध कब्जा हटाने गई निगम की टीम और प्रशासन को फिर से विरोध का सामना करना पड़ा। इस बार तो एक युवक ने खुद पर मिट्‌टी तेल डालकर कमरे में बंद कर लिया और कहने लगा कि कार्रवाई हुई तो खुद को जला डालूंगा। वहीं एक दूसरे ने युवक ने भी खुद को घर के अंदर बंद कर कहा कि फांसी लगाकर जान द
Share:
कोरबा- घर टूटने की नौबत आई तो शुरू हुआ ऐसा विरोध.. युवक ने खुद पर मिट्‌टी तेल डालकर कमरे में किया बंद
Read in your preferred language.

छत्तीसगढ़: कोरबा जिले में अवैध कब्जा हटाने गई निगम की टीम और प्रशासन को फिर से विरोध का सामना करना पड़ा। इस बार तो एक युवक ने खुद पर मिट्‌टी तेल डालकर कमरे में बंद कर लिया और कहने लगा कि कार्रवाई हुई तो खुद को जला डालूंगा। वहीं एक दूसरे ने युवक ने भी खुद को घर के अंदर बंद कर कहा कि फांसी लगाकर जान दे दूंगा। इसके बावजूद टीम ने एक नहीं सुनी और अवैध कब्जा हटा दिया है।शहर के सुभाष ब्लॉक हेलीपैड इलाके में कुछ साल पहले SECL ने वृक्षारोपण किया था। मकसद था यहां पेड पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाई जाए, लेकिन कुछ समय पहले SECLने इसे कोरबा नगर निगम को सौंप दिया है। इसके बाद इस पूरे जमीन की जिम्मेदारी नगर निगम की है। इस बीच 3-4 महीने पहले से लोगों ने यहां अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे कर यहां करीब 58 ऐसे मकान बना लिए गए जो अवैध हैं।

अवैध कब्जे पर कार्रवाई।एक महीने पहले भी हुआ था विरोधनिगम की टीम को जब पहले इस बात की जानकारी मिली तो एक महीने पहले ही निगम की टीम यहां कार्रवाई के लिए गई थी। उस दौरान भी यहां के लोगों ने जमकर विरोध किया था। जिसके चलते निगम की टीम को वापस लौटना पड़ा था। इसके बाद कुछ दिन पहले निगम ने यहां रह रहे 58 परिवारों को नोटिस जारी कर घर खाली करने के लिए कहा था। इसके बावजूद लोगों ने घर खाली नहीं किया।सुबह से शुरू हुई कार्रवाईइधर, तय तिथि के मुताबिक निगम की टीम सोमवार सुबह इस इलाके में पहुंच गई थी। टीम के साथ तहसीलदार और बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिकर्मियों को भी लाया गया था।

  • जिला संवाददाता
  • उत्सव कुमार यादव
  • कोरबा छत्तीसगढ़