Tuesday, 15 September 2026 | 7:13 AM
उत्तर प्रदेश

कोरबा : युवक ने रायगढ़ की शादीशुदा महिला से किया रेप ट्रेन में सफर करते समय हुई थी दोस्ती

छत्तीसगढ़:  रायगढ़ जिले में शादीशुदा महिला से कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर रेप करने का मामला सामने आया है। रेप करने के दौरान ही आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें भी ले ली थी। इसी के सहारे वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। इसके बाद फिर से युवक ने महिला से रेप किया था। इसी बात से तंग आकर महिला ने सुसाइड का प्
Share:
कोरबा : युवक ने रायगढ़ की शादीशुदा महिला से किया रेप ट्रेन में सफर करते समय हुई थी दोस्ती
Read in your preferred language.

छत्तीसगढ़: रायगढ़ जिले में शादीशुदा महिला से कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर रेप करने का मामला सामने आया है। रेप करने के दौरान ही आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें भी ले ली थी। इसी के सहारे वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। इसके बाद फिर से युवक ने महिला से रेप किया था। इसी बात से तंग आकर महिला ने सुसाइड का प्रयास भी किया था। मगर समय रहते उसे पुलिस ने बचा लिया। इस मामले में पुलिस ने अब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

इस केस में महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि सितंबर 2021 में ट्रेन में उसकी मुलाकात कोरबा के राजू राजपूत(32) से हुई थी। उसने बताया कि मुलाकात के वक्त राजू उसे अच्छे घर का लगा। इसलिए उसने राजू को नंबर दे दिया था। नंबर देने के बाद दोनों बातचीत किया करते थे। दोनों की दोस्ती हो गई थी।

मिलने के बहाने बुलाया

महिला ने बताया कि बातचीत के बाद राजू ने उसे 18 फरवरी 2022 को फोन किया और कहा कि उसे रायगढ़ में कुछ काम है। काम के बाद वह लौट जाएगा। उसी दौरान राजू ने उसे फोन कर मिलने को बुला लिया। जिसके बाद महिला उससे मिलने संजय मैदान गई थी। महिला ने कहा कि मैदान में धूप था। इसलिए राजू ने कहा कि चलो किसी होटल में चलते हैं। वहां बैठकर कोल्डड्रिंक पिएंगे। और फिर तुम वापस लौट जाना।

होश आया तो शरीर में कपड़े नहीं थे

महिला युवक की इसी बात में आ गई। दोनों होटल गए। जहां युवक कोल्डड्रिंक लेने निकल गया था। कुछ देर बाद आया तो उसने महिला को कोल्डड्रिंक दिया और खुद भी पिया। महिला का कहना कि कोल्डड्रिंक पीने के बाद मुझे कुछ होश नहीं था। मुझे जब होश आया तब मेरे शरीर में कपड़े नहीं थे। ये देखकर वह हैरान रह गई। राजू ने कोल्डड्रिंक में कुछ नशीली दवाईयां मिलाईं थीं। इसके बाद वह अपने घर चली आई थी।

न्यूड फोटो पति को भेजने की भी दी धमकी

बताया गया कि महिला ने पहले तो शर्म के चलते अपने पति से कोई बात नहीं बताई। मगर कुछ दिन बाद राजू का फिर से फोन आने लगा। वह फोन में कहने लगा कि मेरे पास तुम्हारी अश्लील तस्वीरें हैं। जिसे मैं वायरल कर दूंगा। यदि इससे बचना है तो मुझसे मिलना होगा। इस पर महिला उससे बार-बार मिलने से इनकार करती रही। लेकिन युवक उसे बार-बार डराता धमकाता था। ये भी कहता था कि तेरे पति को भी तेरी अश्लील तस्वीरें भेज दूंगा। इसी बात से परेशान महिला फिर से 24 मार्च को उससे मिलने एक होटल गई थी। जहां युवक ने फिर से उससे रेप किया था।

सुसाइड करने गई महिला

पीड़िता ने कहा कि 24 मार्च की घटना के बाद मेरी जीने की इच्छा खत्म हो गई थी। इसलिए मैं घटना के बाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 में रेलवे ट्रैक में जान देने गई थी। लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया। जिससे उसकी जान बच गई। इधर, शाम तक नहीं लौटने से उसके पति ने महिला के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जिला संवाददाता

उत्सव कुमार यादव

कोरबा छत्तीसगढ़