Monday, 14 September 2026 | 10:58 PM
भारत

कोरबा:जहर खाकर लड़की ने आत्महत्या किया!

कोरबा: जिले के ग्राम आमाखोखरा में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। युवती ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया, इस बात का पता नहीं चल सका है। मृत युवती का नाम कविता केवट है। युवती के भाई संजय केव​​​​​​​ट ने बताया कि उसकी बहन 12वीं कक्षा पास करन
Share:
कोरबा:जहर खाकर लड़की ने आत्महत्या किया!
Read in your preferred language.

कोरबा: जिले के ग्राम आमाखोखरा में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। युवती ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया, इस बात का पता नहीं चल सका है। मृत युवती का नाम कविता केवट है।

युवती के भाई संजय केव​​​​​​​ट ने बताया कि उसकी बहन 12वीं कक्षा पास करने के बाद प्राइवेट से कॉलेज कर रही थी। वो कंप्यूटर की पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार को उसने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उल्टियां होनी शुरू हो गई। आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।भाई ने बताया कि पिता की मौत के बाद मां कौशल्या खेती कर परिवार का भरण-पोषण कर रही है। ये दो भाई और दो बहन हैं। इनमें से एक भाई और बहन की शादी हो चुकी है। कविता सबसे छोटी बहन थी। उसका सपना पढ़-लिखकर अधिकारी बनने का था, लेकिन उसने चूहे मारने वाली दवाई खाकर आत्महत्या करने जैसा घातक कदम उठा लिया।

  • जिला संवाददाता
  • उत्सव कुमार यादव
  • कोरबा छत्तीसगढ़