Tuesday, 15 September 2026 | 9:09 AM
भारत

कोरबा: पंतोरा में हुए लूट और हत्या के मामले में पुलिस का मिला अहम सुराग

जिले के पंतोरा में हुए लूट और हत्या के कथित मामले को लेकर पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है किन परिस्थितियों में घटना हुई और आरोपियों द्वारा केवल महिला की हत्या की गई। पुलिस को मामला संदिग्ध इसलिए लग रहा है क्योंकि ना तो इस लूट में आरोपियों द्वारा पैसे और गहने पर हाथ साफ किया गया है और ना ही घटना क
Share:
Read in your preferred language.

जिले के पंतोरा में हुए लूट और हत्या के कथित मामले को लेकर पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है किन परिस्थितियों में घटना हुई और आरोपियों द्वारा केवल महिला की हत्या की गई। पुलिस को मामला संदिग्ध इसलिए लग रहा है क्योंकि ना तो इस लूट में आरोपियों द्वारा पैसे और गहने पर हाथ साफ किया गया है और ना ही घटना के दौरान किसी प्रकार के संघर्ष करने का निशान मिला है। इस घटना के बाद प्रथम दृष्टया पुलिस को भी मामला संदिग्ध लग रहा है जिसे लेकर पुलिस मृतिका के पति के द्वारा बताएं हर घटना की जांच कर रही है। पुलिस की मानें तो जल्द ही इस मामले में खुलासा हो सकता है।

(जिला संवाददाता उत्सव कुमार यादव कोरबा छत्तीसगढ़)