Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
भारत

कोरबा: मॉल के भूत बंगला में अंधेरे का फायदा उठा युवती से छेड़छाड़

कोरबा । ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मॉल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब भूत बंगला से एक युवती चीखते चिल्लाते बाहर निकली। युवती ने एक लड़के पर छेड़खानी आरोप लगाते हुए रोना शुरू कर दिया। बड़ी बहन की शिकायत पर सीएसईबी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला है पॉम मॉल में संचालित भूत बं
Share:
कोरबा: मॉल के भूत बंगला में अंधेरे का फायदा उठा युवती से छेड़छाड़
Read in your preferred language.

कोरबा । ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मॉल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब भूत बंगला से एक युवती चीखते चिल्लाते बाहर निकली। युवती ने एक लड़के पर छेड़खानी आरोप लगाते हुए रोना शुरू कर दिया। बड़ी बहन की शिकायत पर सीएसईबी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला है पॉम मॉल में संचालित भूत बंगला का, जहां अंधेरे और डरावनी आवाज का फायदा उठाते हुए एक युवक ने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। भूत बंगला में अंदर जाते ही अंधेरा छा जाता है। लाइटिंग और साउंड सिस्टम से डरावनी आवाज निकाली जाती है। रोमांच के लिए बच्चे व हर वर्ग के लोग टिकट कटाकर अंदर जाते हैं। रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के बाद 21 साल की एक युवती अपनी छोटी बहन के साथ शाम को माल घूमने गई थी। जैसे ही दोनों बहनों ने टिकट कटाया, वहां मौजूद कर्मचारी हसन उन्हें एंट्री दिलाने अपने साथ ले गया।

बताया जा रहा कि हसन के साथ उसका एक दोस्त भी था। युवतियों ने जैसे ही अंदर प्रवेश किया,दोनों युवक उनके साथ अभद्रता करने लगे। इसका युवतियों ने विरोध किया, बावजूद युवक सारी हदें पार करते हुए अश्लील हरकतें करने लगे। पहले बड़ी बहन के साथ छेड़छाड़ की गई जब छोटी बहन ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी शिकार बनाया। अंदर काफी शोर होने की वजह से उनकी आवाज बाहर तक नहीं पहुंच सकी और आरोपित मनमानी करते रहे। किसी तरह युवतियां बाहर निकलीं और इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसकी रिपोर्ट सीएसईबी पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 354 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार  किया गया है!

*ज़िला संवाददाता

*उत्सव कुमार यादव

*कोरबा छत्तीसगढ़