Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 AM
भारत

कोरबा:खदान में बड़ा हादसा, कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से बुरी तरह फंसा ठेका कर्मी

कोरबा. जिले से एक बड़ी खबर सामने सामने आई है। यहां कुसमुंडा खदान में सुबह काम करने के दौरान एक ठेका कर्मी कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से उसमें बुरी तरह जा फंसा। जिसके बाद वहां मौजूद ठेका कर्मियों में हड़कंप मच गया व तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद ठेका कर्मी को
Share:
कोरबा:खदान में बड़ा हादसा, कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से बुरी तरह फंसा ठेका कर्मी
Read in your preferred language.

कोरबा. जिले से एक बड़ी खबर सामने सामने आई है। यहां कुसमुंडा खदान में सुबह काम करने के दौरान एक ठेका कर्मी कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से उसमें बुरी तरह जा फंसा। जिसके बाद वहां मौजूद ठेका कर्मियों में हड़कंप मच गया व तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद ठेका कर्मी को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी इलाज जारी है।जानकारी के मुताबिक कुसमुंडा खदान समानता कंपनी में सुबह पाली में काम करने गए ठेका कर्मी कन्वेयर बेल्ट की सफाई कर रहे थे इसी दौरान वह कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आकर बुरी तरह दब गए। इस घटना की जानकारी तत्काल वहां मौजूद अन्य ठेका कर्मियों ने अधिकारियों को दी, जिसके बाद कटर मशीन से कड़ी मशक्कत के बाद घायल ठेका कर्मी को बाहर निकाला गया, वही घायल मजदूर को तत्काल कोरबा अस्पताल पहुंचाया गया है।

  • जिला संवाददाता
  • उत्सव कुमार यादव
  • कोरबा छत्तीसगढ़