Tuesday, 15 September 2026 | 3:53 AM
उत्तर प्रदेश

कोरबा।भ्रष्ट जेल प्रहरी पर रेप का आरोप, युवती ने थाने पहुंचकर बताई आपबीती…FIR दर्ज

कोरबा।  रिश्वत लेने के मामले में निलंबित चल रहे हैं, उप जेल कटघोरा के जेल प्रहरी धीरेंद्र परिहार पर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला भी पुलिस ने दर्ज किया है। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में जेल प्रहरी ने एक कैदी के परिजन से दस हज़ार की रिश्वत मांगी थी, तब उसे एसीबी की टीम ने दस हज़ार लेते हुए रंगे
Share:
Read in your preferred language.

कोरबा। रिश्वत लेने के मामले में निलंबित चल रहे हैं, उप जेल कटघोरा के जेल प्रहरी धीरेंद्र परिहार पर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला भी पुलिस ने दर्ज किया है। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में जेल प्रहरी ने एक कैदी के परिजन से दस हज़ार की रिश्वत मांगी थी, तब उसे एसीबी की टीम ने दस हज़ार लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं।

हालिया मामले में युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि- धीरेंद्र सिंह परिहार अक्सर जब वह घर पर अकेली रहा करती थी तो बुरी नियत से उसके घर घुस जाया करता था। एक दिन आरोपित ने सारी हदें पार कर दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की भी धमकी दी। कटघोरा पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर भादवि की धारा 376 और 450 के तहत अपराध कायम कर लिया है।

( जिला संवाददाता उत्सव यादव कोरबा छत्तीसगढ़)