टी-20 विश्व कप 2021 में भारत ने ग्रुप-2 के मुकाबले में स्कॉटलैंड पर धमाकेदार जीत दर्ज की। गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी और फिर केएल राहुल के तूफान के आगे स्कॉटलैंड की टीम पूरी तरह से बेबस नजर आई। टीम इंडिया ने 86 रनों के टारगेट को महज 6.3 ओवर में हासिल करके गेंदों के लिहाज से टी-20 इंटरनेशनल में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। कप्तान कोहली के बर्थडे पर टीम ने उनको विराट जीत का तोहफा दिया, जिसके बाद ड्रेसिंग रूम में जमकर जश्न भी मना।
स्कॉटलैंड को हराने के बाद कप्तान कोहली ने टीम के सभी साथियों के साथ अपना बर्थडे केक कट किया। कोहली के जन्मदिन सेलिब्रेशन में मेंटोर माही भी शामिल हुए और वह वीडियो में कप्तान के एकदम बगल में खड़े नजर आए। वहीं, शमी, इशान किशन, जडेजा भी कोहली के पास दिखाई दिए। स्कॉटलैंड पर मिली बड़ी जीत की खुशी सभी खिलाड़ियों के चेहरे पर साफतौर पर दिखाई दी। टीम की तरफ से केएल राहुल ने ताबड़तोड़ बैटिंग की और महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोका। वहीं, रोहित शर्मा ने भी 16 गेंदों में 30 रनों की शानदार पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने सिक्स लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई
भारत
कोहली का बर्थडे हुआ खास स्कॉटलैंड पर मिली विराट जीत से , ड्रेसिंग रूम में मना जमकर जश्न
टी-20 विश्व कप 2021 में भारत ने ग्रुप-2 के मुकाबले में स्कॉटलैंड पर धमाकेदार जीत दर्ज की। गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी और फिर केएल राहुल के तूफान के आगे स्कॉटलैंड की टीम पूरी तरह से बेबस नजर आई। टीम इंडिया ने 86 रनों के टारगेट को महज 6.3 ओवर में हासिल करके गेंदों के लिहाज से टी-20 इंटरनेशनल में अपनी
Read in your preferred language.