सलमान खान के फैंस लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच भाईजान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर में सलमान जबरदस्त एक्शन करते दिखे। साथ ही एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। वहीं, शहनाज गिल भी साउथ इंडियन स्टाइल में दिखाई दे रही हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो 'किसी का भाई किसी की जान' का ये टीजर काफी धमाकेदार है, जिसे देखकर आपको मजा आने वाला है। फैंस भी सोशल मीडिया पर 'किसी का भाई किसी की जान' के टीजर वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो किसी की भाई किसी की जान में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है
पठान न सिर्फ बॉक्स ऑफिस के लिए गुड न्यूज लेकर आया है बल्कि सलमान खान के फैन्स के लिए भी यह खास तोहफे के साथ आया है। एक तरफ आज पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वहीं दूसरी ओर 'किसी का भाई किसी की जान' का भी टीजर रिलीज हो चुका है। इस तरह सिनेमाघरों में शाहरुख खान और भाईजान की जबरदस्त गूंज सुनाई दी। इस टीजर को अभी तक ऑफिशियली सिर्फ थिएटर्स में ही रिलीज किया गया है, सोशल मीडिया पर आने में अभी वक्त है लेकिन 'पठान' देखने पहुंचे फैंस अपनी एक्साइटमेंट नहीं रोक पाए और थिएटर से ही इस टीजर को शेयर कर दिया है।
मनोरंजन
'किसी का भाई किसी की जान' साउथ इंडियन लुक में दिखीं शहनाज गिल, सलमान की वापसी
सलमान खान के फैंस लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच भाईजान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर में सलमान जबरदस्त एक्शन करते दिखे। साथ ही एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। वहीं, शहनाज गिल
Read in your preferred language.