Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
मनोरंजन

'किसी का भाई किसी की जान' है सलमान खान की अगली फिल्म, नया लुक देख हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान को इंडस्ट्री में 34 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर सलमान ने अपना स्पेशल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए सलमान ने अपने फैंस को मैसेज दिया है। वीडियो की शुरुआत स्पेशल मैसेज से होती है जिसमे लिखा है, 34 साल पहले आज और 34 साल बाद भी आज। मेरी जर्नी की शुरु
Share:
'किसी का भाई किसी की जान' है सलमान खान की अगली फिल्म, नया लुक देख हो जाएंगे हैरान
Read in your preferred language.

बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान को इंडस्ट्री में 34 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर सलमान ने अपना स्पेशल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए सलमान ने अपने फैंस को मैसेज दिया है। वीडियो की शुरुआत स्पेशल मैसेज से होती है जिसमे लिखा है, 34 साल पहले आज और 34 साल बाद भी आज। मेरी जर्नी की शुरुआत जो कहीं से हुई थी वो आज यहां तक हो चुकी है। थैंक्यू तब भी मेरे साथ रहने के लिए और थैंक्यू आज भी मेरे साथ रहने के लिए। ये सच में बहुत बड़ी बात है। इसके बाद सलमान का नया लुक नजर आता है।
सलमान लंबे बालों के साथ नजर आते हैं और उनकी दाढ़ी भी है। ये सलमान की अपकमिंग फिल्म का लुक है जो आज एक्टर ने फैंस को पूरा दिखा गया। इससे पहले भी सलमान के इस लुक की झलक दिखी थी, लेकिन आज ये पूरा लुक फैंस को नजर आ गया। बता दें कि जिस फिल्म का नाम अब तक कभी ईद कभी दिवाली बताया जा रहा था, उसका नाम अब किसी का भाई…किसी की जान है।
फैंस सलमान के इस लुक की तारीफ करते रहे हैं। कोई कह रहा है कि 34 साल में सलमान खान का बेस्ट लुक। तो कोई कह रहा है कि सलमान खान हमारे भाई और जान हैं। बता दें कि इस फिल्म में पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, राघव जुयाल और शहनाज गिल हैं। फिल्म को फरहाद सामजी डायरेक्ट कर रहे हैं और ऐसा का जा रहा है कि फिल्म इस साल 30 दिसंबर को रिलीज हो सकती है।
सलमान के बारे में बता दें कि एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1988 में आई फिल्म बीवी हो तो ऐसी से की थी जिसमे रेखा और फारुख शेख लीड रोल में थे। सलमान इसमे सपोर्टिंग रोल में थे। हालांकि सलमान को सक्सेस फिल्म मैंने प्यार किया से की जिसमे उनके साथ भाग्यश्री थीं। ये फिल्म सुपरहिट थी। इसके बाद सलमान बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मे दी हैं जैसे करण-अर्जुन, हम आपके हैं कौन, तेरे नाम, वॉन्टेड, दबंग और बजरंगी भाईजान।