Tuesday, 15 September 2026 | 3:44 AM
भारत

चुनाव से पहले पुडुचेरी की उपराज्यपाल के पद से हटाईं गईं किरण बेदी, मुख्‍यमंत्री ने कही यह बात

किरण बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटा दिया गया है। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. टी. सौंदरराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वह नई नियुक्ति होने तक इस पद का कार्यभार भी संभालेंगी। इस संबंध में राष्ट्
Share:
चुनाव से पहले पुडुचेरी की उपराज्यपाल के पद से हटाईं गईं किरण बेदी, मुख्‍यमंत्री ने कही यह बात
Read in your preferred language.

किरण बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटा दिया गया है। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. टी. सौंदरराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वह नई नियुक्ति होने तक इस पद का कार्यभार भी संभालेंगी। इस संबंध में राष्ट्रपति का आदेश उनके कार्यभार संभालने से समय लागू होगा। 

ज्ञात हो कि प्रशासनिक अड़चनों को लेकर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और किरण बेदी के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने पिछले दिनों नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। उन्‍होंने राष्ट्रपति से मिलकर लेफ्टिनेंट गर्वनर किरण बेदी को वापस बुलाने की याचिका सौंपी थी।

किरन बेदी का हटाए जाने के बाद पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि हमारे दबाव के कारण भारत सरकार ने डॉ. किरण बेदी को हटाया है। पुडुचेरी के लोगों के लिए यह एक शानदार जीत है। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं को अवरुद्ध करने के अपने रुख से यहां विकास में बाधा उत्पन्न की।  

राष्ट्रपति भवन से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि डॉ. किरण बेदी पुडुचेरी को लेफ्टिनेंट गर्वनर के पद पर हटा दिया गया है और उन्होंने तेलंगाना के राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई साउंडराजन को पुदुचेरी के उपराज्यपाल की अतिरिक्त कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है। बयान में कहा गया है कि जब तक पुदुचेरी के लेफ्टिनेंट-गवर्नर के कार्यालय की नियमित व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक वह अपने पदभार के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते रहेंगे।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक
-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं
कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.
-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g
आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ