Monday, 14 September 2026 | 10:46 PM
UP News

खीरों (रायबरेली) - थाना क्षेत्र के गाँव तिवारिनखेड़ा में बुधवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गयी । जिसमें चार लोगों ने दो महिलाओं की पिटाई कर दी । पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घायलों का चिकित्सीय परीक्षण सीएचसी खीरों में कराया

तिवारिनखेड़ा निवासिनी शिवलली पत्नी अमरनाथ ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के कारण बुधवार की रात लंगभग 8:30 बजे मेरे गाँव के रितु पत्नी रामबाबू, माधुरी पत्नी कंधई लाल , मुकेश व चीकू पुत्रगण सरजू ने मेरे दरवाजे आकर गाली देना शुरू कर दिया । मैंने जब गाली देने से मना किया तो चारो
Share:
Read in your preferred language.


तिवारिनखेड़ा निवासिनी शिवलली पत्नी अमरनाथ ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के कारण बुधवार की रात लंगभग 8:30 बजे मेरे गाँव के रितु पत्नी रामबाबू, माधुरी पत्नी कंधई लाल , मुकेश व चीकू पुत्रगण सरजू ने मेरे दरवाजे आकर गाली देना शुरू कर दिया । मैंने जब गाली देने से मना किया तो चारों लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर मुझे गम्भीर रूप से घायल कर दिया । शोर शराबा सुन कर बीच बचाव करने आई मेरी देवरानी रेखा को भी लाठी डंडों से पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया । ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर उपरोक्त चारों लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए । प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन ने बताया कि तहरीर के आधार पर रितु, माधुरी,मुकेश और चीकू सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । घायलों का चिकित्सीय परीक्षण सीएचसी खीरों में कराया गया है । जाँच के बाद कार्यवाही की जाएगी ।