Tuesday, 15 September 2026 | 3:50 AM
उत्तर प्रदेश

खरगोन(मध्य प्रदेश): युवक ने पत्थर मार कर तोड़ी मुर्गे की टांग, पुलिस ने दर्ज की ​FIR

खरगोन(मध्य प्रदेश) । शहर के महेश्वर थाने में अजीबो गरीब केस दर्ज हुआ है, संभवत ये पहला ऐसा मामला होगा, जिसमें मुर्गे की टांग तोड़ने की शिकायत महेश्वर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। काकरियाव के गरीब आदिवासी सुनील के मुर्गे की टांग गांव के ही मुकेश ने पत्थर मार कर तोड़ दी। सुनील ने जब उसे समझाने की कोश
Share:
Read in your preferred language.

खरगोन(मध्य प्रदेश) । शहर के महेश्वर थाने में अजीबो गरीब केस दर्ज हुआ है, संभवत ये पहला ऐसा मामला होगा, जिसमें मुर्गे की टांग तोड़ने की शिकायत महेश्वर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। काकरियाव के गरीब आदिवासी सुनील के मुर्गे की टांग गांव के ही मुकेश ने पत्थर मार कर तोड़ दी। सुनील ने जब उसे समझाने की कोशिश की तो मुकेश उल्टे अभद्रता करने लगा। अपशब्द कहने लगा। मामला बिगड़ने पर सुनील ने महेश्वर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।

महेश्वर थाना प्रभारी पुष्पकरण मुवेल ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने पशु चिकित्सक से मुर्गे का मेडिकल करवाया है। एमएलसी रिपोर्ट के आधार पर दर्ज केस अब न्यायालय प्रस्तुत करेंगे।