कामकाज के तनाव के बीच पुलिसकर्मी कई बार दूसरों से गालीगलौच या मारपीट करते हुए आपने खूब देखे होंगे. लेकिन अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें खाकी वर्दी में दो पुलिसकर्मी बीच सड़क पर अपनी गाड़ी रोककर आपस में जमकर लड़ते दिख रहे हैं. दोनों पुलिसकर्मी एक-दूसरे को लात, थप्पड़ और मुक्कों के साथ ही डंडों से भी मारते-पीटते दिख रहे हैं. बिहार का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दोनों पुलिसकर्मियों का मजाक उड़ा रहे हैं. साथ ही बिहार पुलिस का भी मजाक बना रहे हैं. नालंदा का बताया जा रहा है वीडियो सोशल मीडिया पर घर का कलेश नाम के यूजर ने यह वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में इसे बिहार के नालंदा जिले का बताया गया है. साथ ही कहा गया है कि दोनों पुलिसकर्मी आपस में अकाउंट सेटल कर रहे हैं. वीडियो में बिहार पुलिस की बोलेरो गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी हुई है. सड़क के बीच में खाकी वर्दी पहने बिहार पुलिस के दो पुलिसकर्मी आपस में भिड़े हुए हैं. दोनों एक-दूसरे को पीटने की कोशिश कर रहे हैं. खाकी वर्दी पहने सिपाहियों के बीच फाइट होती देखकर वहां से गुजर रही आम जनता भी हैरानी से रुककर देख रही है. जनता में से ही किसी ने यह वीडियो अपने मोबाइल से बनाया है. हाथ-पैरों से लड़ाई का रिजल्ट नहीं निकलता देखकर एक पुलिसकर्मी तेजी से गाड़ी की तरफ डंडा निकालने दौड़ता है, जबकि दूसरा सड़क किनारे खड़े पेड़ से डंडा तोड़ लेता है. इसके बाद फिर दोनों के बीच फाइट शुरू हो जाती है.
भारत
'बंटवारे' पर बीच सड़क आपस में भिड़ी 'खाकी' जमकर चले लात-थप्पड़, लोग बोले 'जरूर हिसाब में गड़बड़ होगी'
कामकाज के तनाव के बीच पुलिसकर्मी कई बार दूसरों से गालीगलौच या मारपीट करते हुए आपने खूब देखे होंगे. लेकिन अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें खाकी वर्दी में दो पुलिसकर्मी बीच सड़क पर अपनी गाड़ी रोककर आपस में जमकर लड़ते दिख रहे हैं. दोनों पुलिसकर्मी एक-दूसरे को लात, थप्पड़ और मुक्कों के साथ ही डंडों
Read in your preferred language.